फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत, महीने में 15 दिनों का तय कर सकेंगी किराया

Sat, 18 Sep 2021 09:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किराए बैंड के तहत सरकार अब तक सबसे कम और सबसे ज्यादा किराए की लिमिट तय कर रही थी, लेकिन अब इसमें छूट दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत मिली। अब कंपनियां महीने में 15 दिनों तक किराया तय कर सकती हैं। इसके अलावा बाकी 15 दिनों तक उन्हें सरकार द्वारा तय किए गए किराए बैंड के अनुसार ही चलना होगा। 

विज्ञापन


किराए बैंड के तहत सरकार अब तक सबसे कम और सबसे ज्यादा किराए की लिमिट तय कर रही थी, लेकिन अब इसमें छूट दी गई है। अब सरकार महीने में 15 दिन ही यह लिमिट तय करेगी, जबकि बाकी 15 दिनों तक एयरलाइंस कंपनियां इसे अपने हिसाब से तय कर सकेंगी। 

इसके अलावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्री क्षमता को 72.5 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी कर दिया है। यानी अब घरेलू उड़ानों में पहले की तुलना में अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से एयरलाइंस कंपनियां काफी ज्यादा प्रभावित हुई हैं। लॉकडाउन के चलते कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन




पिछले साल कोरोना महामारी के दस्तक देने पर विमान सेवाओं को रोक दिया गया था। कई महीने तक सेवा बंद रहने के बाद घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू तो हुईं, लेकिन यात्री संख्या को 50 फीसदी कर दिया गया। बाद में इसे 72.5 फीसदी कर दिया गया। अब मंत्रालय ने इसे बढ़ाकर 85 फीसदी कर दिया है। इससे कंपनियों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें