फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक में भारत को गोल्ड: पीएम समेत सभी नेताओं ने दी बधाई मोदी बोले- ये उपलब्धि देश हमेशा याद रखेगा 

Sat, 07 Aug 2021 07:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में आज इतिहास रच दिया।उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलवाया। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का रहा। 13 साल बाद ओलिंपिक गेम्स में भारत को किसी मैच में गोल्ड मेडल मिला है। नीरज चोपड़ा की एतिहासिक जीत पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पीएम मोदी, राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर समेत अन्य नेता बधाई दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने फाइनल में 87.58 मीटर का थ्रो किया। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला है। 2008 में बीजिंग ओलंपिक में दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत सियासी पार्टियों के नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


पीएम ने फोन कर दी नीरज को बधाई
पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को फोन कर बधाई दी। पीएम ने उनके कठोर परिश्रम व लगन की सराहना करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक में आपने श्रेष्ठ खेल प्रतिभा व खिलाड़ी भावना का प्रदर्शन किया। 
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में इतिहास रच दिया है। पूरे जुनून के साथ नीरज ने मैच खेला। ये उपलब्धि देश हमेशा याद रखेगा। 
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि नीरज चोपड़ा को शानदार जीत के लिए बधाई
 

गृहमंत्री अमित शाह ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। शाह ने ट्वीट किया "भारत के लिए एतिहासक गौरव के पल है। नीरज चोपड़ा की जीत पर पूरे देश को गर्व है

केंद्रीय खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अब तक के सबसे ज्यादा पदक जीते हैं।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया "सूबेदार नीरज चोपड़ा की गोल्डन जीत "

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि छोरे ने कमाल कर दिया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी. सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, जय हो....भारत माता की जय 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 'गोल्डन ब्वॉय' को दी बधाई, कहा- 'नीरज चोपड़ा की जीत से पूरा देश गौरवान्वित'


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें