जेडीएस के एनडीए गठबंधन में शामिल हो की खबरों से भाजपा नेता खासा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कर्नाटक की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया है।
एनडीए गठबंधन में जेडीएस के शामिल हो की खबरों से भाजपा नेता खासा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के नेताओं की माने तो इससे गठबंधन दक्षिण भारत में ज्यादा मजबूत होगा।
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा, उनके शामिल होने से न केवल कर्नाटक में बल्कि पूरे दक्षिण भारत में गठबंधन मजबूत होगा। हम मिलकर कर्नाटक की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
केआरएस जलाशय मुद्दे पर कुमारस्वामी ने सिद्धारमैया सरकार को घेरा
केआरएस जलाशय मुद्दे पर कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा, जलाशय में लगभग हर दिन पानी का स्तर नीचे जा रहा है। खड़ी फसल के लिए दो बार पानी छोड़ना पड़ता है। हमारे किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सिद्धारमैया सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ये सरकार पहले दिन से ही कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण और कावेरी जल नियामक समिति को समझाने में विफल रही है। उन्होंने इसे बहुत हल्के में लिया है।