फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: आदतन दलबदलुओं को टिकट देना शर्मनाक था, चिदंबरम बोले- अब नहीं होगा ऐसा

सार

2022 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों के बड़े नेता वहां पहुंचने लगे हैं। शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पणजी में थे।

 
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि गोवा में आदतन दलबदलुओं को टिकट देना पार्टी का शर्मनाक अध्याय था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अब ऐसा कभी नहीं होगा।

विज्ञापन


दक्षिण गोवा के कैनाकोना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि वह यह जानकर हैरान हैं कि एक दलबदलू को एक-दो बार नहीं, तीन बार टिकट दिया गया। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस के इतिहास का शर्मनाक अध्याय था। मैं आपको आश्वस्त करने यहां आया हूं कि वह शर्मनाक अध्याय अब बंद हो गया है। यह आगे कभी नहीं होगा। राज्य में कांग्रेस की चुनौती खोया सम्मान प्राप्त करना है।

चिदंबरम ने गोवा के प्रभारी महासचिव दिनेश गुंडूराव की मौजूदगी में यह बात कही। इस मौके पर गोवा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर व विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगंबर कामथ भी मौजूद थे। हालांकि तीन बार दलबदल के बाद भी टिकट पाने वाले नेता का चिदंबरम ने नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा कैनाकोना के विधायक इसीडोरे फर्नांडीस की ओर था। उन्होंने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता, लेकिन 2019 में वह सत्तारूढ़ भाजपा में चले गए।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता वफादार, जीते प्रत्याशियों ने धोखा दिया
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह वफादार हैं, उन्होंने चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत की है, लेकिन दुर्भाग्य से जीते हुए प्रत्याशियों ने धोखा दिया। पार्टी अब प्रत्याशी नहीं थोपेगी। आप प्रत्याशी की सिफारिश करोगे। इसलिए हम सक्रिय सदस्यों की पहचान कर रहे हैं, जो प्रत्याशी चुनेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें