फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: लड़के के वेश में रहती थी लड़की, आवारा होने के शक में पकड़ी गई तो सामने आई ये हकीकत

Mon, 05 Jul 2021 10:17 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, ठाणे

सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में आवारा होने के शक में पुलिस थाने लाया गया एक किशोर असल में लड़की निकला, जोक असामाजिक तत्वों से बचने के लिए पुरुष की वेशभूषा में रहता था। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शांति नगर पुलिस थाना के उप-निरीक्षक दीप भवर ने बताया कि शुरू में किशोर ने अपना नाम समीर शेख बताया, लेकिन बाद में उसने खुलासा किया कि उसका वास्तविक नाम माया है और वह एक महिला है। उसने बताया कि लॉकडाउन के कारण उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसलिए उसने हादपसर स्थित अपने घर को छोड़ दिया और वह नौकरी ढूंढ रही थी।

विज्ञापन


पुलिस उप-निरीक्षक भवर ने बताया, 'शुरुआत में माया मुंबई में आई थी और उसके बाद वह भिवंडी में आ गई। उसने पूछताछ में बताया कि आसामाजिक तत्वों से बचने के लिए वह पुरुष की वेशभूषा में रह रही थी। जांच में पता है कि करीब आठ महीने हादपसर में एक किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।' पुलिस ने किशोरी माया को उसके माता-पिता के पास भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें