फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा: प्रधानमंत्री को मिले उपहारों और स्मृति चिन्हों की होगी ई-नीलामी, पढ़ें चार महत्वपूर्ण खबरें

Fri, 17 Sep 2021 05:43 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

संस्कृति मंत्रालय की ओर से 17 सितंबर से वेबसाइट के माध्यम से नीलामी किए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा है कि नीलामी से मिली राशि नमामि गंगे मिशन को दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृति-चिन्हों की ई-नीलामी की घोषणा की है। स्मृति-चिन्हों में पदक जीतने वाले ओलंपियन और पैरालिंपियन के स्पोर्ट्स गियर और उपकरण, अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति, चारधाम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, मॉडल, मूर्तियां, पेंटिंग, अंगवस्त्र आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कोई भी व्यक्ति या संगठन इस ई-नीलामी में शामिल हो सकता है। 17 सितंबर से 7 अक्तूबर के बीच वेबसाइट पीएममेमेंटोस डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से ई-नीलामी में भाग ले सकता है। ई-नीलामी से प्राप्त धनराशि गंगा के संरक्षण और कायाकल्प के उद्देश्य से नमामि गंगे मिशन को दी जाएगी।

तमिलनाडु में स्थानीय चुनाव लड़ेगी कमल हासन की पार्टी

मक्कल नीधि मैय्यम (एमएनएम) के प्रमुख अभिनेता कमल हासन ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनकी पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में राज्य के सभी नौ जिलों में चुनाव लड़ेगी। हासन ने ट्वीट कर बताया कि उनकी पार्टी चुनाव प्रचार के लिए जल्द ही मैदान में उतरेगी। हासन ने बताया कि अब मैदान में मिलिए, जीत हमारी होगी।

ओडिशा में मुठभेड़ के दौरान शीर्ष माओवादी फरार, गोला-बारूद जब्त

आंध्र प्रदेश के कुख्यात माओवादी सुरेश सुराणा और उसके साथी ओडिशा में सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ के दौरान अपने ठिकाने पर हथियार और गोला-बारूद छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, ओडिशा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार को मलकानगिरी और कोरापुट जिलों की सीमाओं के पास बादिली हिल पर एक तलाशी अभियान चलाया था।

मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा ने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल बुधवार रात शिविर के पास पहुंचे, उग्रवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं, इसके बाद दो घंटे तक गोलीबारी हुई। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर सुराणा समेत कई माओवादी मौके से भागने में सफल रहे।

मीणा ने बताया कि एक बंदूक, छह कारतूस, चार डेटोनेटर, दो वॉकी-टॉकी रेडियो सेट, वर्दी और पोस्टर जब्त किए गए। इससे पहले मंगलवार को ओडिशा पुलिस ने कोरापुट जिले में एक अन्य वांछित माओवादी दुब्बासी शंकर उर्फ महेंद्र को गिरफ्तार किया था। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन

ओजोन को नुकसान से बचाने के लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा भारत : अश्विनी चौबे

पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि भारत ने ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले कई पदार्थों के उत्पादन और खपत को कम करने का लक्ष्य हासिल किया है। उन्होंने कहा भारत में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के सभी दायित्व को समय पर पूरा किया जा रहा है। अश्विनी चौबे दिल्ली में बृहस्पतिवार को 27वें वैश्विक ओजोन दिवस समारोह में कहा कि भारत पर्यावरण सुधारों के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें