फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद को जान से मारने की धमकी

Thu, 18 Aug 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
घोसी सीट से भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले के खिलाफ सांसद ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसपी शिवहरि मीना को दी गई तहरीर में भाजपा सांसद राजभर ने लिखा है कि बुधवार सुबह आठ बजे उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम रमेश यादव बताया। रमेश ने उनसे करीब नौ मिनट बातचीत की। बातचीत के दौरान वह उन्हें गाली देने लगा और बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। सांसद ने बताया कि वह तिरंगा यात्रा में व्यस्त हैं, इस कारण एसपी को फोन से सूचना देकर तहरीर भेज दी है। 

एसपी ने बताया कि तहरीर में आरोपी का नाम नहीं दिया है। उसका मोबाइल नंबर दिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 504 और 506 के तहत देर शाम कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फोन कॉल और इसे करने वाले को ट्रेस किया जा रहा है। जांच के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। वैसे चर्चा यह भी है कि पूरा मामला व्यक्तिगत विवाद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें