फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी: डेटिंग ऐप के जरिए 'दोस्ती' पड़ी भारी, पुणे की सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को झांसा देकर ऐंठे 75 लाख

Fri, 15 Oct 2021 07:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

देश में साइबर क्राइम बढ़ रहा है। तमाम कानूनों व जागरूकता के उपायों के बावजूद लोग ठगों के जाल में फंस रहे हैं। हैरानी तब होती है जब सॉफ्टवेयर क्षेत्र के जानकार लोग ठगी के शिकार हो जाते हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे की सॉफ्टवेयर इंजीनियर को डेटिंग ऐप के जरिए की गई दोस्ती भारी पड़ गई। एक ठग ने उससे इस ऐप के जरिए दोस्ती की और खुद को स्पेन में भारतीय मूल का डॉक्टर होने का दावा किया। युवती उसके झांसे में आ गई और फिर क्या था, ठगे ने उसे एक करोड़ रुपये का गिफ्ट भेजने लालच दिया। इसके बाद शुरू किया रुपये ऐंठने का खेल और 19 खातों में 75 लाख रुपये से ज्यादा उसने युवती से ट्रांसफर करा लिए।

विज्ञापन

ऑनलाइन दोस्त बनाकर ठगी करने वाले कई गिरोह देश में सक्रिय हैं। इनके जाल व झांसे में अक्सर भोले भाले लोग फंस जाते हैं। पुणे की इस युवती के साथ ठगी की यह बड़ी वारदात तब सामने आई जब वह पुणे के पिंपरी चिंचवड़ थाने में शिकायत करने पहुंची।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह एक डेटिंग ऐप के जरिए आरोपी से जून में संपर्क में आई थी और एक माह बाद यानी जुलाई में ही उसके साथ ठगी की वारदात हो गई। आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने उसे ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ठग लिया। आरोपी ने उसे बताया कि वह भारतीय मूल का है और स्पेन में डॉक्टर है। इसके बाद दोनों में दोस्ती गहराती गई।
विज्ञापन

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में आरोपी ठग ने युवती से कहा कि उसने उसे एक करोड़ रुपये मूल्य का गिफ्ट भेजा है और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स मंजूरी नहीं मिलने से अटक गया है। इसलिए उसे कुछ रुपयों की जरूरत है।
युवती को ठग की बात पर जरा भी शंका नहीं हुई और उसने कुछ पैसा ठग द्वारा दिए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसने अन्य शुल्क, जुर्माने व कर आदि के लिए कुछ और रुपये मांगे। इस तरह वह बार-बार अलग-अलग बहाने बनाकर रुपये मांगता रहा और युवती ट्रांसफर करती चली गई। इस तरह आरोपी ने 19 खातों में युवती से कुल 75.60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए और अंत में युवती से संपर्क खत्म कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें