फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने कसा शिकंजा: यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तक चंद्रा बंधु गिरफ्तार, मुंबई की जेल से दिल्ली लाए गए 

Tue, 21 Dec 2021 10:46 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जब दोनों तिहाड़ जेल के अंदर थे तब भी जेल कर्मचारियों की मदद से वे अपना कारोबार चला रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व यूनिटेक प्रमोटर गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शिकंजा कसते हुए यूनिटेक समूह के पूर्व प्रवर्तक भाइयों संजय चंद्रा एवं अजय चंद्रा को गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर मुंबई की अलग अलग जेलों से दिल्ली लाया गया है। दोनों को दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में ईडी को इन्हें हिरासत में लेकर फिर से पूछताछ करने की अनुमति दी थी। ईडी का दावा है कि उसे कुछ नए साक्ष्य मिले हैं और अब दोनों से इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर पूछताछ होगी। 

विज्ञापन


जेल से चला रहे थे कारोबार
ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जब दोनों तिहाड़ जेल के अंदर थे तब भी जेल कर्मचारियों की मदद से वे अपना कारोबार चला रहे थे। जेल में एक अंडरग्राउंड ऑफिस का भी पता लगाया गया था जिसे यूनिटेक संस्थापक और दोनों के पिता रमेश चंद्रा चला रहे थे। संजय और अजय चंद्रा जब पैरोल या जमानत पर थे तब उस दफ्तर में आते-जाते रहते थे। इसके बाद ही दोनों आरोपियों को मुंबई की अलग अलग जेलों में भेजने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था। तब एक को आर्थर रोड और दूसरे को तलोजा जेल में रखा गया था।

चंद्रा बंधु अगस्त 2017 से जेल में हैं और इन पर घर खरीदारों के 2000 करोड़ रुपये से अधिक के हेर-फेर का आरोप है। ईडी ने इस साल की शुरुआत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की थी। अक्तूबर में यूनिटेक के संस्थापक रमेश चंद्रा, संजय चंद्रा की पत्नी प्रीति चंद्रा और कार्नोस्टी समूह के राजेश मलिक को गिरफ्तार किया था। ईडी अब तक इस मामले में 690 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें