फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: जहीर खान ने इस गेंदबाज की जमकर तारीफ की, कहा- उनमें दिखता है वर्ल्ड क्लास

Tue, 21 Dec 2021 10:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

जहीर ने कहा कि टीम को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कमी जरूर खलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन इसमें आप कुछ नहीं कर सकते। इससे टीम को और फायदा हो सकता था।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि इस टीम में दूसरी टीमों को हराने का माद्दा दिखता है। इसके साथ ही जहीर ने जसप्रीत बुमराह को वर्ल्ड क्लास बॉलर बताया है। भारत 26 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचूरियन में पहला टेस्ट खेलेगा।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में जहीर ने कहा कि बुमराह पिछले कुछ सालों में भारत की कामयाबी का मुख्य कारण रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुमराह ने विपक्षी बल्लेबाजों के लिए अपने पेस और सटीक लाइन लेंथ से मुश्किलें खड़ी कीं। यही वजह है कि हम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में कामयाब रहे। बुमराह ने अपने पिछले दक्षिण अफ्रीकी दौरे (2018) से ही टेस्ट में डेब्यू किया था।

जहीर ने कहा- भारतीय टीम की पेस बॉलिंग शानदार है। हम विपक्षी टीम के 20 विकेट लेने में कामयाब हो पाएंगे। यह गेंदबाजी लाइन अप पूरे विश्व में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। हमारी बॉलिंग लाइन अप संतुलित है। इसमें काफी विविधता भी है, जो कि अच्छी बात है। जहीर ने इसी के साथ ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की भी तारीफ की।
विज्ञापन


जहीर ने कहा कि ईशांत को पिच से एक्स्ट्रा बाउंस मिलना टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, शमी की सीम पोजिशन उनकी मजबूती है। वह बॉल को दोनों तरफ घूमा पाने में सक्षम हैं। इसी के साथ जहीर ने शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज की भी तारीफ की। 

जहीर ने कहा- हमारे पास शार्दुल, उमेश और सिराज के रूप में शानदार बैकअप मौजूद है। ओवरऑल हमारे पास हर तरह के गेंदबाज हैं। ऐसे में हमें बिलकुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, जहीर ने कहा कि टीम को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कमी जरूर खलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन इसमें आप कुछ नहीं कर सकते। इससे टीम को और फायदा हो सकता था, लेकिन यह इंतजार और बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें