फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति में दिग्विजय सिंह की जगह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह नामित

Mon, 11 Nov 2019 10:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह को वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति में नामित किया है। मनमोहन सिंह कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जगह लेंगे। दिग्विजय सिंह को शहरी विकास संसदीय स्थायी समिति में नामित किया गया है। राज्यसभा के बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति से दिग्विजय सिंह ने इस्तीफा दे दिया था, ताकि पूर्व पीएम को इसमें शामिल किया जा सके। इससे पहले, मनमोहन सितंबर, 2014 से मई, 2019 तक इस समिति का हिस्सा थे। अपने पिछले कार्यकाल में समिति ने जीएसटी और नोटबंदी जैसे विवादस्पद मुद्दों को विचार विमर्श के लिए उठाया था, जिसमें मनमोहन सिंह की काफी अहम भूमिका थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें