ठाणे क्राइम ब्रांच ने 2000 करोड़ के ड्रग रैकेट में पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के खिलाफ सबूत मिलने का दावा किया है। शनिवार को ठाणे पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया 12 अप्रैल 2016 को 2 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई थी। इस मामले में ममता कुलकर्णी को भी आरोपी बनाया गया है। कोर्ट के सामने दो आरोपियों ने बयान दिया है कि केन्या में हुई मीटिंग में ममता भी थीं। मीटिंग काफी देर तक चली थी, उसमें इस बात पर चर्चा हुई थी कि ड्रग्स को कैसे हिंदुस्तान से लाया जाए और बाजार में कैसे बेचा जाए। हालांकि, ममता कुलकर्णी आरोपों से इनकार करती रही हैं।
Drug racket case: Mamta Kulkarni's husband Vicky Goswami is already an accused-Paramveer Singh,Thane Police pic.twitter.com/8CcW4p30sq
— ANI (@ANI_news) June 18, 2016
Drug racket case: According to the new evidences, Mamta Kulkarni(former actor) is now also an accused-Paramveer Singh,Thane Police
— ANI (@ANI_news) June 18, 2016
एवन लाइफ साइंसेज से पकड़ी गई थी 2 हजार करोड़ की ड्रग्स
ठाणे पुलिस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि उन्हें ममता के खिलाफ सबूत मिले हैं।
- फोटो : एएनआई
अमेरिकी एजेंसियों की जांच में सामने आया कि एवन लाइफ साइंसेज के बड़े अधिकारी ममता को डायरेक्टर बनाने वाले थे। कंपनी के 2 करोड़ में से 11 लाख के शेयर ममता के नाम पर ट्रांसफर करने की बात सामने आई थी। ऐसा उन्हें कंपनी में डायरेक्टर बनाने के लिए किया गया था। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने ममता कुलकर्णी के रोल के बारे में भी कई सबूत ठाणे पुलिस को सौंपे हैं।
महाराष्ट्र के सोलापुर की जिस फार्मा कंपनी एवन लाइफ साइंसेज से 2 हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई थी। इस अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का मामले के सामने आने के बाद अमेरिकी जांच एजेंसियों ने ठाणे पुलिस को मदद की पेशकश की थी।
अब तक 10 गिरफ्तार
- फोटो : ट्विटर
मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ममता कुलकर्णी के पति विक्की गोस्वामी का नाम इस रैकेट में मास्टरमाइंड के तौर पर पहले से सामने आ रहा था, लेकिन नए सबूत मिलने के बाद ममता के खिलाफ भी केस बनाया जा रहा है।
Published by Yogender Kumar