फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस जयशंकर: मैक्सिको पहुंचे विदेश मंत्री, निवेश व व्यापार को लेकर होगी अहम बैठक 

Mon, 27 Sep 2021 12:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री बनने के बाद उत्तरी अमेरिका की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। अपने समकक्ष के साथ बैठक के अलावा वह मैक्सिको के राष्ट्रपति मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर से भी मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को मैक्सिको पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्री बनने के बाद उत्तरी अमेरिका की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। मैक्सिको पहुंचने के बाद वहां उनका स्वागत वित्त मंत्री रेगोलियो रेमरेज ने किया। इस दौरान दोनों के बीच कोरोना महामारी को लेकर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


बता दें, विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने समकक्ष मार्सेलो एबरार्ड कसाउबॉन के निमंत्रण पर मैक्सिको का आधिकारिक दौरा कर रहे हैं। दोनों के बीच व्यापार व निवेश को लेकर चर्चा होनी है। दोनों देशों के रिश्तों को लेकर यह यात्रा काफी अहम भी है। 

राष्ट्रपति से भी करेंगे मुलाकात
अपने समकक्ष के साथ बैठक के अलावा वह मैक्सिको के राष्ट्रपति मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर से भी मुलाकात करेंगे। वे मैक्सिको की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और व्यापारिक समुदाय के साथ बातचीत करेंगे, जो वर्तमान में लैटिन अमेरिका में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है।
विज्ञापन


यात्रा से पहले सिंगापुर के विदेश मंत्री से की मुलाकात
मैक्सिको रवाना होने से पहले  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर के अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर बातचीत की तथा कोविड-19 से निपटने पर विचार साझा किए।

जयशंकर ने एक ट्वीट में बालाकृष्णन को अपना एक ‘‘पुराना मित्र’’ बताया। उन्होंने लिखा ‘‘एक पुराने मित्र के साथ सहज वार्ता हुई। इस मुलाकात से एक महीने पहले दोनों नेताओं की बैठक हुई थी। इस दौरान भारत और सिंगापुर ने हिंद-प्रशांत में सहयोग के तरीकों पर चर्चा की थी और क्षेत्र में मौजूद अंतरराष्ट्रीय एवं रणनीतिक महत्व के मामलों पर विचार साझा किए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें