भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अफगानिस्तान में बदलते हालात के बीच 5 अगस्त को तेहरान में नवनिर्वाचित ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम राइसी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने की संभावना है।
भारत और ईरान के बदलते संबंध के बारे में जानकार शख्स ने सोमवार को यह जानकारी दी। राइसी को ईरान का कट्टरपंथी नेता माना जाता है। वह शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी हैं। उन्होंने जून में भारी बहुमत से राष्ट्रपति चुनाव जीता था।
भारत ने पहले ही इस आयोजन के लिए ईरान द्वारा निमंत्रण स्वीकार किया है, इसमें कई देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। संकेत साफ है कि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से ईरान के साथ पिछले तीन वर्षों से ईरान के साथ रिश्तों को लेकर उदासीन रहे भारत का रवैया बदल सकता है।