फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: हत्या के मामले में आरोपी महिला को डंडे-पत्थरों से पीटा, पांच महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 11:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हत्या के एक मामले में जमानत पर हाल ही में जेल से बाहर आई एक महिला के साथ कथित तौर पर कुछ लोगों ने पत्थरों और डंडों से मारपीट कर दी। मामले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और कुछ आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के सूर्यपेट जिले के एक गांव में एक महिला को कथित तौर पर पीटने के आरोप में सोमवार को पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इन महिलाओं पर आरोप है कि इन्होंने हत्या के एक मामले में आरोपी एक महिला को पत्थरों और डंडों से पीटा और उसे निर्वस्त्र तक कर दिया। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस के पास दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि 28 अगस्त को 10 लोग, जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं, मेरे चाचा के घर में घुस आए थे और मुझे डंडों व पत्थरों से मारा था। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया था और कुछ सोने के आभूषण भी ले गए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं और उन्हें ढूंढने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शिकायत दर्ज कराने वाली महिला गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में आरोपी है। यह हत्या इसी साल जून में हुई थी और महिला हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने जिनके खिलाफ शिकायत की है वो लोग मृतक के संबंधी हैं।

वहीं, सोमवार को तेलंगाना राज्य मानवाधिकार आयोग (टीएसएचआरसी) ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया। आयोग ने पुलिस को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें