फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: हल्दिया में इंडियन ऑयल की रिफाइनरी में जबरदस्त आग, तीन की मौत, 44 घायल

Tue, 21 Dec 2021 08:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्दिया

सार

आईओसी ने अपने बयान में कहा कि यह घटना रिफाइनरी की एक यूनिट में हुई। तब वहां शटडाउन से जुड़ा काम जारी था। बयान में कहा गया है कि ईंधन में अचानक आग लगना ही इस घटना की वजह हो सकता है।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की एक रिफाइनरी में आग लग गई। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्बा मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में मंगलवार दोपहर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की एक रिफाइनरी में आग लग गई। इसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि 44 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन


आईओसी ने अपने बयान में कहा कि यह घटना रिफाइनरी की एक यूनिट में हुई। तब वहां शटडाउन से जुड़ा काम जारी था। बयान में कहा गया है कि ईंधन में अचानक आग लगना ही इस घटना की वजह हो सकती है। इस आग की चपेट में आने से जो लोग झुलसे, उनमें तीन की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मौत हो गई, जबकि 44 अन्य लोग बुरी तरह घायल हैं।



इंडियन ऑयल की तरफ से कहा गया है कि आग को बुझा लिया गया और स्थिति अब नियंत्रण में है। जो 44 लोग घायल हुए थे, उनमें 37 को कोलकाता के अस्पताल भेजा गया है। इनमें से सात की स्थिति नाजुक है।
विज्ञापन


इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में लगी आग की घटना की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। जो भी इस हादसे में घायल हुए हैं, उन्हें कलकत्ता तक ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से लाया जाएगा। सरकार उनके इलाज के लिए सभी जरूरी सहायता प्रदान करेगी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें