महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कांजुरमार्ग ईस्ट में स्थित सैमसंग के एक सर्विस सेंटर में सोमवार रात आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सात फायर इंजन और चार पानी के टैंकर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए हैं।
विज्ञापन
डीसीपी (जोन 7) प्रशांत कदम ने कहा कि हमें रात करीब नौ बजे घटना की सूचना मिली थी कि कांजुरमार्ग पूर्व इलाके में सैमसंग के सर्विस सेंटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। यहां 10-12 फायर टेंडर मौजूद हैं। स्थानीय लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। बचाव अभियान जारी है।