फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: एआईएडीएमके की पूर्व नेता शशिकला के खिलाफ शिकायत दर्ज, पूर्व मंत्री को डराने का आरोप

Wed, 30 Jun 2021 02:40 PM IST
Tanuja Yadav एएनआई, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में एआईएडीएमके की पूर्व नेता शशिकला के खिलाफ पूर्व मंत्री सीवी शानमुगम ने शिकायत दर्ज कराई है।शशिकला के समर्थकों की ओर से मिल रही धमकियों को आधार मानकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
शशिकला (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएडीएमके की पूर्व नेता वीके शशिकला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सीवी शानमुगम ने शशिकला और उनके समर्थकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया और मोबाइल फोन के जरिए शशिकला के समर्थक उन्हें धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने अपनी शिकायत में कहा कि शशिकला के खिलाफ बोलने पर उनके मोबाइल फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी। नौ जून को सीवी शानमुगम रोशनाई पुलिस स्टेशन पहुंचे और वीके शशिकला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

सीवी शानमुगम ने कहा कि सात जून को उन्होंने एक मीडिया के जरिए शशिकला के खिलाफ कुछ बयान दिया था लेकिन शशिकला ने सामने कुछ नहीं कहा और अपने गुंडों को मुझे धमकी देने के लिए कह दिया। उन्होंने शिकायत में कहा कि मुझे मोबाइल फोन पर 500 से ज्यादा कॉल्स आईं और इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कई तरह की धमकियां मिलीं।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सीवी शानमुगम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने वीके शशिकला के खिलाफ आईपीसी की धारा 506(1), 507, 109 के तहत शिकायत दर्ज कर दी। इसके अलावा सूचना तकनीकी एक्ट की धारा 67 के तहत भी शशिकला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

हाल ही में एआईएडीएमके की पूर्व नेता वीके शशिकला ने ऑडियो क्लिपिंग के जरिए संकेत दिए थे कि वो जल्द में पार्टी में वापस आएंगी। पार्टी को आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था और इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। 

वहीं एआईएडीएमके के शीर्ष नेता पलानीस्वामी ने कहा कि वीके शशिकला और उनके परिवार के प्रति पार्टी का रुख साफ है। उनके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। पलानीस्वामी ने कहा कि शशिकला अन्नाद्रमुक की सदस्य नहीं है और उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें