फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ और नूतन ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 16 Mar 2016 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपूर
विज्ञापन
पहले अमिताभ ठाकुर ने मुलायम सिंह यादव पर लगाए थे गंभीर आरोप - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
 वाल्मीकि बस्ती के लोगों को प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ भड़काने के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर, उनकी पत्नी डा. नूतन ठाकुर और आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


वहीं, अमिताभ ठाकुर का कहना है कि आरोप निराधार हैं। अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।

निलंबित आईपीएस अमिताभ, नूतन ठाकुर और आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां रविवार (13 मार्च) को वाल्मीकि बस्ती गए थे। अमिताभ और नूतन ने वहां के लोगों के साथ बातचीत की थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश वाल्मीकि महासभा के जिला महामंत्री सोनू कठेरिया ने शहर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

हिंदुओं के मकान तुड़वाने का आरोप

यूपी के शहरी विकास मंत्री हैं आजम खान
कठेरिया ने आरोप लगाया कि अमिताभ ठाकुर कह रहे थे कि आजम खां उनके मकानों को इसलिए तुड़वाना चाहते हैं कि ये लोग हिंदू निम्न जाति के हैं।

यदि ये बस्ती मुसलमानों की होती तो आजम इसे कभी नहीं तुड़वाते। आजम के खिलाफ बोलेगा वे उसे जेल भिजवा कर ही रहेंगे। अमिताभ ठाकुर की बात का समर्थन नूतन ठाकुर और दानिश खां कर रहे थे।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अमिताभ ठाकुर, उनकी पत्नी डा. नूतन ठाकुर और आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें