फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer: ‘बलिदानी अग्निवीर के परिवार को दिए जाते हैं एक करोड़’, रक्षा मंत्रालय ने किया राहुल के दावे का खंडन

Mon, 29 Jul 2024 09:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में अग्निवीरों के मुआवजे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले अग्निवीर के परिजनों को बीमा के रूप में धनराशि दी जाती है, ना कि मुआवजे के रूप में।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह और राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दावे का खंडन करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं। सूत्रों ने इस बात पर भी जोर दिया है कि एक करोड़ रुपये के धनराशि में बीमा और अनुग्रह भुगतान भी शामिल है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने किया राहुल के दावे का खंडन
रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने कहा, ‘अगर सैन्य सेवाओं के दौरान किसी अग्निवीर की मौत हो जाती है, तो उसके परिजनों को एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इसमें 48 लाख रुपये बीमा राशि है, जिसके लिए अग्निवीर की तरफ से कोई भी धनराशि नहीं ली जाती। इसके अलावा अनुग्रह राशि के रूप में 44 लाख रुपये हैं। इसके साथ ही 11.70 लाख रुपये सेवा निधि पैकेज के रूप में दिए जाते हैं। साथ ही, शेष सेवा अवधि के लिए वेतन भी जाता है।’ 

‘अग्निवीरों को एक कड़ तक का बीमा’
बयान में आगे बताया गया है कि अग्निवीरों का 50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक का बीमा भी किया जाता है। सरकार ने इस बीमा के लिए विभिन्न बैंकों के साथ हस्ताक्षर किए हैं। इस बीमा के लिए भी अग्निवीरों को अपनी तरफ से किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया जाता।   
विज्ञापन


राहुल गांधी ने क्या कहा था?
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में अग्निवीरों के मुआवजे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने सदन में कहा था कि सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले अग्निवीर के परिजनों को बीमा के रूप में धनराशि दी जाती है, ना कि मुआवजे के रूप में। उन्होंने आगे कहा था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीरों के परिवार को दिए जाने वाले एक करोड़ रुपये के मुआवजे को लेकर झूठ बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें