फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन, यूट्यूब के बाद अब फेसबुक लांच करेगा इंटरनेट टीवी सर्विस!

Mon, 08 May 2017 09:59 PM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
नेटफिल्क्स, अमेजन, यूट्यूब के बाद अब फेसबुक की ओर से भी इंटरनेट टीवी सेवा शुरू करने के कयास लगाए जा रहे हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक इस साल मध्य जून तक अपनी टीवी सेवा शुरू कर सकता है। खबरों की मानें तो फेसबुक की टीवी सेवा में ओरिजिनल कंटेंट होगा, जिसके तहत 20 नए शो दिखाए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा पांच से 10 मिनट के कई शो फेसबुक टीवी पर देखे जा सकेंगे। इन्हें रोज अपडेट भी किया जाएगा। भविष्य में इसकी कामयाबी के लिए फेसबुक के बड़ा बजट रखने की भी चर्चाएं हैं। विशेषज्ञों की मानें ऑनलाइन वीडियो की दुनिया में दबदबा बढ़ाने के मकसद से फेसबुक ने यह फैसला लिया है।

यही नहीं, कंपनी स्नैपचैट, यूट्यूब और अमेजन को भी सीधे टक्कर देना चाहती है, जो पहले से इस क्षेत्र में मौजूद हैं। कंपनी की योजना टू टियर में काम करने की है। इसके तहत एक ओर जहां ज्यादा से ज्यादा संख्या में वीडियो आधारित कंटेंट लोगों को मुहैया कराया जाएगा वहीं, नेटफिल्क्स की तर्ज पर ऑन डिमांड शो भी देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन


डेस्कटॉप और ऐप बेस्ड सेवा
फेसबुक की टीवी सेवा को डेस्कटॉप और ऐप दोनों रूप में विकसित करने की योजना है। हालांकि फेसबुक की ओर से इसके बारे में अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि बीते एक साल में सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल वीडियो आधारित ऐप और ऑनलाइन टीवी के रूप में तेजी से बढ़ा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें