फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक : इन पांच मुद्दों पर सबसे ज्यादा फोकस, चुनाव से पहले कई राज्यों में बड़े बदलाव की तैयारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 07 Nov 2021 01:09 PM IST

सार

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें पांच ऐसे मुद्दे हैं जो पार्टी के लिए सबसे अहम हैं। बैठक में पार्टी के अगले एक साल की रणनीतियों को लेकर भी मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो चुकी है। पूरे दिन चलने वाली इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और अलग-अलग प्रदेशों के अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत कई नेता वर्चुअली भी जुड़े हैं। वैसे तो इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी, लेकिन इनमें पांच ऐसे बिंदु हैं जो पार्टी के लिए सबसे अहम हैं। सभी का फोकस इन पांच बिंदुओं पर ही ज्यादा होगा। 
विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो चुकी है। पूरे दिन चलने वाली इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और अलग-अलग प्रदेशों के अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत कई नेता वर्चुअली भी जुड़े हैं। वैसे तो इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी, लेकिन इनमें पांच ऐसे बिंदु हैं जो पार्टी के लिए सबसे अहम हैं। सभी का फोकस इन पांच बिंदुओं पर ही ज्यादा होगा। 

इन पांच बिंदुओं पर सबसे ज्यादा फोकस

भाजपा की बैठक में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। - फोटो : सोशल मीडिया
1. पांच राज्यों का चुनाव : बैठक में सबसे ज्यादा फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारी पर होगा। इसमें चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। संगठन और सरकार के बीच समन्वय, चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के तरीकों, चुनाव में भाजपा के खिलाफ जाने वाली बिंदुओं, संगठन और सरकार की खामियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

उन समस्याओं पर भी बात होगी जिनके कारण पार्टी से जनता की नाराजगी हुई है। नाराजगी को दूर करने के विकल्प पर भी चर्चा होगी। भाजपा से जुड़े एक राष्ट्रीय नेता के अनुसार, पार्टी ने हर राज्य के लिए अलग-अलग चुनावी मॉडल तैयार किया है। इन्हीं मॉडल के आधार पर पार्टी चुनाव में उतरेगी। इसमें चुनावी मुद्दे, प्रचार-प्रसार के तरीकों, विपक्ष के सवालों का काउंटर, मोदी का चेहरा और सरकार के कामकाज को शामिल किया गया है।  

2. उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा : हिमाचल प्रदेश समेत 13 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों पर भी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा मंथन किया जाएगा। खासतौर पर हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मिली हार की समीक्षा होगी।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपचुनाव में मिली हार का ठीकरा महंगाई पर फोड़ा था। कहा था कि बढ़ती महंगाई के चलते जनता परेशान है और इसलिए उपचुनाव में पार्टी को हार मिली। कई अन्य राज्य भी महंगाई और लोगों की नाराजगी का मुद्दा बैठक में उठा सकते हैं। 

3. बंगाल भाजपा में बदलाव : पश्चिम बंगाल में पहले आम चुनाव और फिर उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद बंगाल भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी इसका संकेत दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसपर फैसला लिया जा सकता है। बंगाल में संगठनात्मक परिवर्तन हो सकता है।
बंगाल भाजपा से जुड़े एक अन्य नेता ने अमर उजाला से बताया कि बंगाल में युवाओं को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसमें ऐसे चहरों को शामिल किया जाएगा जो ममता बनर्जी और टीएमसी के नेताओं को जोरदार तरीके से जवाब दे सकें। बूथ लेवल पर नए सिरे से पार्टी का संगठन पर फोकस होगा, ताकि विधानसभा चुनाव का ज्यादा असर 2024 लोकसभा चुनाव में न पड़े। 

4. कोरोना से उठी मुश्किलें :  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कोरोनाकाल के दौरान आम जनता को हुई मुश्किलें और इससे सरकार के खिलाफ लोगों की नाराजगी को लेकर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी के एक राष्ट्रीय नेता के अनुसार बैठक में अलग-अलग राज्यों के अनुभव भी सुने जाएंगे। किस राज्य ने किस तरह से कोरोनाकाल में लोगों की मदद की और पार्टी के नेताओं को जमीन पर किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैठक में सभी राज्य सुझाव भी देंगे कि कैसे कोरोनाकाल के दौरान पनपी आम लोगों की नाराजगी को दूर किया जा सकता है। 

5. संगठन-सरकार और संघ का तालमेल : बैठक में भाजपा संगठन, केंद्र और राज्य सरकार और संघ के बीच तालमेल को लेकर भी मंथन किया जाएगा। कैसे संगठन के जरिए सरकार और सरकार के जरिए संगठन को मजबूत किया जाए इसपर चर्चा की जाएगी। सरकार और संगठन द्वारा संघ के सुझावों पर कैसे काम किया जाए इसपर भी चर्चा होगी। समन्वय को लेकर उठाए गए कदमों को लेकर पिछले एक साल की रिपोर्ट भी पेश होगी। अलग-अलग प्रदेशों के नेताओं से भी इसपर राय मांगी जा सकती है। 

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
पंजाब:
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअली भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। 

बीएल संतोष रखेंगे पांच राज्यों की रणनीति पर विचार
दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष बैठक में पीएम मोदी के संबोधन के बाद पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर अपनी राय रखेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next