सीपीआरओ दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशनों (चेन्नई से 46 किमी) के बीच चेन्नई-गुड्डूर सेक्शन में करीब 8.30 बजे कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर पीछे से मालगाड़ी से टकरा गई। कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी घायल यात्रियों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही बंद है।
चेन्नई से विजयवाड़ा जाने वाली ट्रेन रद्द करनी पड़ी
दक्षिण रेलवे ने बताया कि हादसे के बाद डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से चलकर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा तक जाने वाली ट्रेन नंबर 12077 जन शताब्दी एक्सप्रेस और इसी रूट पर वापसी की यात्रा वाली ट्रेन नंबर 12078 एक्सप्रेस रद्द करने का फैसला लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है, ट्रेन के इंजन से 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, कोई हताहत नहीं, कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं इस हादसे के बाद चेन्नई सेंट्रल से मेडिकल रिलीफ वैन और बचाव दल को रवाना किया गया। जीएम साउथर्न रेलवे डीआरएम चेन्नई डिवीजन और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर जा रहे हैं।
चेन्नई डिवीजन में हेल्पलाइन नंबर
04425354151
04424354995
रेलवे पुलिस के अनुसार टक्कर की वजह से इंजन के बगल में खड़ी पार्सल वैन में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। फिलहाल तमिलनाडु पुलिस और एबुंलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
हादसे के बाद पटरी से उतरे ट्रेन के कई कोच
रेलवे पुलिस के मुताबिक इस हादसे के बाद बागमती एक्सप्रेस के कम से कम दो कोच पटरी से उतर गए हैं, फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक गार्ड और ड्राइवर सहित सभी यात्री सुरक्षित हैं।
रेल हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी
वहीं इस घटना के बाद यात्रियों और उनके परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। परिजन 04425354151, 04424354995 पर फोन कर घटना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।