फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: एमवी केम प्लूटो पर हमला मामले में बड़ा अपडेट, जहाज से टकराकर पूरी तरह से तबाह हो गया था विस्फोटक

Wed, 27 Dec 2023 09:53 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय नौसेना ने मंगलवार को बताया था कि जहाज पर हमले के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। संबंधित इलाके में हाल की घटनाओं के मद्देनजर केंद्रित समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
MV Chem Pluto hit by drone attack - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर में व्यावसायिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर हमले के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जहाज पर जिस भी विस्फोटक से हमला किया गया था, वह पूरी तरह से तबाह हो गया। इसका मतलब है कि विस्फोटक में पूरी तरह से विस्फोट हो गया था। हमले के बाद शक जताया जा रहा था कि जहाज पर भारत के पश्चिमी तट से 400 किमी दूर एक ड्रोन से हमला किया गया था। मुंबई पहुंचने के बाद जहाज की सघन जांच की गई, जिससे पता चला कि हमला वास्तव में ड्रोन से ही किया गया था।

विज्ञापन


अरब सागर में सुरक्षा अभियान शुरू
इससे पहले भारतीय नौसेना ने मंगलवार को बताया था कि जहाज पर हमले के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। संबंधित इलाके में हाल की घटनाओं के मद्देनजर केंद्रित समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया, जब कुछ घंटे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में एक कार्यक्रम में हमलों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी।

हवाई निगरानी भी तेज कर दी गई
नौसेना के मुताबिक, अरब सागर में हाल की समुद्री घटनाओं के मद्देनजर क्षेत्र में केंद्रित समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की मौजूदगी भी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही हवाई निगरानी भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


कई पोत भी मोर्चे पर उतारे गए

  • इससे पहले शनिवार को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर चालक दल के 21 भारतीय सदस्यों वाले वाणिज्यिक जहाज ‘एमवी केम प्लूटो’ पर ड्रोन हमला किया गया था।
  • भारतीय अधिकारियों और अमेरिकी सेना के मुताबिक, गबोन के ध्वज वाले कच्चे तेल के वाणिज्यिक जहाज एमवी साई बाबा पर भी शनिवार को दक्षिणी लाल सागर में ड्रोन हमला किया गया था, लेकिन घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। जहाज में चालक दल के सदस्यों में 25 भारतीय थे।
  • इसके बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज की मदद के लिए कई पोत तैनात किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें