फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navneet Rana: पूर्व सांसद नवनीत राणा को यौन शोषण की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगी; पुलिस के पास शिकायत दर्ज

Tue, 15 Oct 2024 10:17 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पूर्व सांसद नवनीत राणा को यौन शोषण की धमकी मिली है। अब भाजपा में शामिल हो चुकीं नवनीत से 10 करोड़ की फिरौती भी मांगी गई है। इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नवनीत राणा (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद रह चुकीं नवनीत राणा को धमकी मिली है। पूर्व सांसद नवनीत राणा को धमकी देने वाले शख्स ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक पत्र के जरिए 10 करोड़ रुपए की मांग की धमकी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


11 अक्तूबर को कर्मचारी को मिला धमकी भरा पत्र
खबर के मुताबिक अमरावती की पूर्व सांसद को संबोधित धमकी भरा पत्र स्पीड पोस्ट से भेजा गया है। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम आमिर बताया है। राणा के निजी सचिव विनोद गुहे ने अमरावती के राजापेठ पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक धमकी भरा पत्र 11 अक्तूबर को राणा के आवास पर एक कर्मचारी को मिला।

यौन शोषण की धमकी, 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी
शिकायतकर्ता के मुताबिक पत्र भेजने वाले ने कहा है कि उसने राणा के नाम की 'सुपारी' ली है। यौन शोषण करने की धमकी देते हुए 10 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी गई है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पत्र भेजने वाले शख्स का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच भी कर रही है।
विज्ञापन


पति भी राजनीति में सक्रिय, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद चिंता बढ़ी
गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की नृशंस हत्या के कारण धमकी भरा पत्र मिलने का यह मामला अधिक संवेदनशील है। सियासी करियर की शुरुआत निर्दलीय सांसद के रूप में करने वाली नवनीत राणा ने इस साल लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके पति रवि भी राजनीति में सक्रिय हैं। रवि महाराष्ट्र के अमरावती जिले से ही बडनेरा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

चार महीने पहले घर में चोरी भी हुई, नौकर पर आरोप
इसी साल मई महीने में नवनीत राणा के आवास पर चोरी का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने भाजपा नेता के पति रवि राणा के नौकर अर्जुन मुखिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक अर्जुन मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। आरोप के मुताबिक नवनीत राणा के आवास से दो लाख नकद की चोरी करने के बाद से ही वह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें