फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIADMK का चुनाव चिन्ह जब्त, पन्नीरसेल्वम गुट मरीना बीच पहुंचा

Thu, 23 Mar 2017 11:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
Poll panel to decide who gets AIADMK's twin leaves symbol
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने बुधवार को AIADMK को बड़ा झटका देते हुए पार्टी का 'टू लीव्स' (दो पत्तियां) चुनाव चिन्ह जब्त कर लिया है। इस चिन्ह के लिए वीके शशिकला और ओ पन्नीरसेल्वम, दोनों के ही खेमों ने अपना दावा ठोंका था। आरके नगर उपचनावों के लिए चुनाव आयोग ने गुरुवार सुबह 10 बजे तक का समय दिया है कि दोनों दल अपने लिए नया चुनाव चिन्ह चुनें।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह ओ पन्नीरसेल्वम गुट के लोग मरीना बीच पर अन्नादुरई मेमोरियल पहुंचे।
  Chennai: O Panneerselvam and other AIADMK leaders at CN Annadurai memorial at Marina Beach. pic.twitter.com/VaWx2disvF — ANI (@ANI_news) March 23, 2017


पिछले सप्ताह, पन्नीरसेल्वम खेमे ने आयोग के सामने दलील रखी कि पार्टी का चुनाव चिन्ह उन्हें मिलना चाहिए। इस मुद्दे पर शशिकला खेमे से पार्टी के नेता और लोकसभा के उपसभापति एम. थम्बीदुरई ने भी आयोग पन्नीरसेल्वम खेमे की किसी भी याचिका की ओर ध्यान न देने की बात की।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने पन्नीरसेल्वम दल से 20 मार्च तक समर्थन के दस्तावेज मांगे। साथ ही, शशिकला खेमे को भी 20 मार्च तक का समय दिया गया, मगर उन्होंने 22 मार्च तक का समय मांगा। आयोग ने इस मांग को खारिज कर दिया। पन्नीरसेल्वम में दिग्गज पार्टी ने ई मधुसुधानन को अपनी तरफ से उम्मीदवार बनाया है। वहीं पार्टी के उपमहासचिव और शशिकला के भतीजे टीटीवी दीनाकरण दूसरे उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें