फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-अज़हा की बधाई

Mon, 12 Aug 2019 10:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
देशभर में आज धूमधाम से ईद मनाई जा रही है - फोटो : ANI
विज्ञापन

आज देशभर में बकरीद का त्योहार बड़े ही धघूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसे कुर्बानी के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। ईद के मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,  रक्षा मंत्री, राहुल गांधी ने देशवासियों को त्योहार की शुभकामनाए दी हैं। इस समय सभी की नजरें जम्मू-कश्मीर पर हैं। जहां ईद के मौके पर ढील दी गई है और धारा 144 हटा दी गई है। घाटी में रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। खरीदारी के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई। प्रशासन की ओर से घरों में गैस, सब्जियां और अन्य जरूरी सामग्री भेजी गईं।

विज्ञापन


देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करके लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्यार और इंसानियत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, 'भारत के सभी नागरिकों को ईद मुबारक। खासतौर से देश और विदेश में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाई-बहनों को। ईद उल-जुहा प्यार, भाईचारे और मानवता का प्रतीक है। आइए हम इन सार्वभौमिक मूल्यों के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें जो हमारी समग्र संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।'

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, 'मैं ईद-उल-जुहा के शुभ अवसर पर देश के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। यह त्योहार भक्ति, विश्वास और बलिदान के गुणों का एक पर्व है जो भाईचारे, करुणा और एकता की भावनाओं को प्रेरित करता है। ईद-उल-जुहा के महान आदर्श हमारे जीवन को शांति और सद्भाव के साथ समृद्ध करें और हमारे देश में समृद्धि लाएं।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद उल-अधा की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'ईद उल-अधा के अवसर पर मेरी तरफ से शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह हमारे समाज में शांति और खुशी की भावना को बढ़ाने का काम करेगा। ईद मुबारक।'
 

रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा, 'ईद उल-अधा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि यह दिन हमारे समाज में शांति और सद्भाव के बंधन को और मजबूत और गहरा करे।'

कांग्रेस पार्टी ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, 'हमारे सभी भाई और बहनों को ईद मुबारक। यह शुभ अवसर आपके लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए।' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सभी को ईद की मुबारकबाद दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें