फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: महाराष्ट्र के गृह उप सचिव गायकवाड़ ईडी के सामने हुए पेश, बयान किया गया दर्ज

Thu, 30 Sep 2021 02:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गायकवाड़ करीब 11 बजे सुबह दक्षिण मुंबई में निदेशालय के कार्यालय पहुंचे जहां जांच एजेंसी के अधिकारी ने उनका बयान दर्ज  किया।
विज्ञापन
ईडी ने किया तलब - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में राज्य के गृह विभाग के उपसचिव कैलाश गायकवाड़ गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के समक्ष पेश हुए। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में गृह विभाग के उपसचिव गायकवाड़ को नोटिस जारी किया था और दफ्तर में पेश होने के लिए कहा था। गायकवाड़ करीब 11 बजे सुबह दक्षिण मुंबई में निदेशालय के कार्यालय पहुंचे जहां जांच एजेंसी के अधिकारी ने उनका बयान दर्ज  किया।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में मंगलवार को राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब से यहां करीब आठ घंटे पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय महाराष्ट्र पुलिस से जुड़े 100 करोड़ रुपए के रिश्वत एवं जबरन वसूली के कथित रैकेट की जांच कर रहा है। इस मामले के कारण देशमुख को इस साल अप्रैल में राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने देशमुख पर कम से कम 100 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने और जबरन वसूली करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने देखमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) राकांपा नेता देशमुख और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। देशमुख ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें