रोज वैली ने निवेशकों से ठगे गए 17,520 करोड़ में से 10,500 करोड़ रुपये उन्हें लौटा चुकी है। निवेशकों से धोखाधड़ी को लेकर रोज वैली के खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है।
ईडी के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि जांच एजेंसी 4,500 करोड़ रुपये की कीमत की संपत्तियों को अटैच कर चुकी है और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में दो अभियोजन शिकायतें दर्ज करा चुकी है। उन्होंने कहा कि रोज वैली 1999 से जुटाए गए 17,520 करोड़ रुपये में से 10,500 करोड़ रुपये निवेशकों को वापस कर चुकी है। रोज वैली घोटाले की जांच छह साल पहले शुरू हुई थी।
उन्होंने कहा कि दूसरी अभियोजन शिकायत रोज वैली के मालिक समेत आरोपियों के खिलाफ थी। रोज वैली के मालिक अभी जेल में हैं। शिकायत पर नवंबर महीने में सुनवाई होगी और इसी दिन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे।