फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने नया समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया

Sat, 25 Sep 2021 07:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एजेंसी द्वारा अनिल परब को जारी किया गया यह दूसरा समन है। इससे पहले, शिवसेना नेता को 31 अगस्त को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने एक लोक सेवक और महाराष्ट्र राज्य मंत्री के रूप में कुछ प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए कुछ समय मांगा था।
विज्ञापन
शिवसेना नेता अनिल परब - फोटो : facebook.com/AnilDattatrayParab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नया समन जारी करते हुए 28 सितंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है। एजेंसी द्वारा अनिल परब को जारी किया गया यह दूसरा समन है। इससे पहले, शिवसेना नेता को 31 अगस्त को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने एक लोक सेवक और महाराष्ट्र राज्य मंत्री के रूप में कुछ प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए कुछ समय मांगा था।

विज्ञापन


सचिन वाजे का बयान दर्ज होने के बाद ईडी के निशाने पर आ गए थे अनिल परब
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बर्खास्त सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे का बयान दर्ज होने के बाद महाराष्ट्र के गृह विभाग में तबादला पोस्टिंग से जुड़े मामले में अनिल परब ईडी के निशाने पर आ गए थे। सचिन वाजे ने अपने बयान में कथित तौर पर ईडी अधिकारियों को बताया था कि अनिल परब और अनिल देशमुख दोनों ने 10 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के स्थानांतरण को रोकने के लिए 20 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे, जिनके स्थानांतरण का आदेश तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने दिया था।

वाजे ने  बताया कैसे हुई थी पैसे की हेराफेरी
वाजे ने आरोप लगाया था कि स्थानांतरण आदेश में नामित डीसीपी से 40 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे, जिनमें से 20 करोड़ रुपये परब और देशमुख को प्राप्त हुए थे। उन्होंने आगे दावा किया कि अनिल देशमुख के लिए पैसा उनके निजी सचिव और ईडी द्वारा गिरफ्तार आरोपी संजीव पलांडे को प्राप्त हुआ था और अनिल परब के लिए पैसे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बजरंग खरमाते को प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन


संजीव पलांडे और बजरंग खरमाते ने संभाला था ट्रांसफर पोस्टिंग का काम
सचिन वाजे ने आगे आरोप लगाया था कि संजीव पलांडे ने अनिल देशमुख के लिए ट्रांसफर पोस्टिंग संबंधी काम संभाला था, जबकि बजरंग खरमाते ने अनिल परब के लिए ट्रांसफर पोस्टिंग संबंधी काम संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें