प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता थॉमस इसाक को नोटिस जारी किया है। उन्हें यह नोटिस केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के वित्तीय लेनदेन में उल्लंघन की जांच के सिलसिले में दिया गया है। उस समय थामस एलडीएफ सरकार में वित्त मंत्री थे। हालांकि, थॉमस का कहना है कि उन्हें ईडी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक को मंगलवार को पेश होने के लिए नोटिस दिया है। पिछले साल राज्य विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केआईआईएफबी के कामकाज की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था। आरोप था कि नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने इसके वित्तीय लेनदेन की आलोचना की है।
थॉमस ने केआईआईएफबी के कामकाज पर ईडी से नोटिस मिलने के बाद केंद्र पर राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कोई नोटिस नहीं मिला है, जिसमें उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। इसाक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए सभी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।