फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: एसएससी घोटाले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार; जूट मिल के मालिक के आवास पर छापेमारी

Tue, 20 Feb 2024 12:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी के अधिकारी ने बताया, आरोपी को सोमवार की रात को गिरफ्तार किया गया। उसने इस घोटाले में बिचौलिए की भूमिका निभाई है, इसका हमारे पास सबूत भी है। आज उसे सिटी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाला में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति को इससे पहले सीबीआई ने 2022 में इसी मामले में पकड़ा था। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन 10 घंटे तक पूछताछ और उसके घर एवं दफ्तर में तलाशी के बाद उसे फिर एक बार गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ईडी के अधिकारी ने बताया, "उसे सोमवार की रात को गिरफ्तार किया गया। उसने इस घोटाले में बिचौलिए की भूमिका निभाई है, इसका हमारे पास सबूत भी है। आज उसे सिटी कोर्ट में पेश किया जाएगा। 2022 में गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी।"

जूट मील के मालिक के आवास-दफ्तर पर छापेमारी
वहीं, सोमवार को ईडी ने जूट मील के मालिक के दफ्तर पर छापेमारी की। यह छापेमारी भविष्य निधि बकाया घोटाला के तहत की गई है। केंद्रीय बलों की एक बड़ी टीम के साथ ईडी ने जूट मील के मालिक के आवास और दफ्तर पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पीएफ का बकाया 21 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें