फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC: हेमा मालिनी पर टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग ने सुरजेवाला को भेजा नोटिस, 11 अप्रैल तक जवाब देने को कहा

Tue, 09 Apr 2024 05:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EC: चुनाव आयोग (ईसी) ने भाजपा नेता हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को नोटिस जारी किया। आयोग ने उन्हें 11 अप्रैल को शाम पांच बजे तक जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला, हेमा मालिनी - फोटो : एक्स/रणदीप सुरजेवाला/हेमा मालिनी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग (ईसी) ने भाजपा नेता हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को नोटिस जारी किया। आयोग ने उन्हें 11 अप्रैल को शाम पांच बजे तक जवाब देने को कहा है। ईसी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ताकि सियासी नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के प्रति सम्मानजनक सार्वजनिक चर्चा सुनिश्चित की जा सके। 

विज्ञापन

ईसी ने कहा कि चुनाव प्रचार को महिलाओं के अपमान का मंच नहीं बनने दिया जा सकता। कांग्रेस अध्यक्ष सभी पार्टी नेताओं द्वारा सार्वजनिक सभा के दौरान महिलाओं के सम्मान और गरिमा को बाए रखने के लिए आयोग की सलाह का कड़ी से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पार्टी द्वारा उठाए गए कदमों पर जवाब देंगे। 
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें