फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: अरुणाचल प्रदेश में फिर डोली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

Wed, 16 Nov 2022 10:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 रही। 
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज सुबह यहां नौ बजकर 55 मिनट पर यह झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉल सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.7 रही और इसका केंद्र पृथ्वी की 10 किलोमीटर गहराई में बसर से दक्षिण पूर्ण दिशा में था। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, भूकंप के झटकों के बाद लोग घर से बाहर निकल आए और काफी देर तक बाहर ही रहे। इससे पहले 10 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 5.7 मापी गई थी। यह भूकंप सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर महसूस किया गया था। 

दिल्ली-एनसीआर में भी आया था भूकंप 
बता दें, इससे पहले नेपाल में भूकंप आया था, जिसके झटके भारत में दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद जैसे शहरों में महसूस किए गए थे। ये झटके काफी जोरदार थे जो रात करीब दो बजे महसूस किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें