फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: प्रेमिका ने पति को छोड़ने से किया इनकार, युवक ने हत्या कर किया फेसबुक लाइव और ट्रेन के आगे कूदा

Wed, 16 Nov 2022 09:12 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

रिया शादीशुदा थी और उसका एक पांच साल का बेटा भी है। इसके बावजूद वह दो साल से किरन के साथ रिलेशनशिप में थी। किरन ने रिया से अपने पति को छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना के बाद पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर जान दे दी। 

विज्ञापन

सिलीगुड़ी पुलिस ने सोमवार को महिला रिया बिस्वास का शव बरामद किया है। वहीं, युवक की पहचान किरन देबनाथ के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लाइव करने के बाद युवक रविवार को ट्रेन के सामने कूद गया। 


शादीशुदा थी रिया, पांच साल का बच्चा भी था 
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, रिया शादीशुदा थी और उसका एक पांच साल का बेटा भी है। इसके बावजूद वह दो साल से किरन के साथ रिलेशनशिप में थी। किरन ने रिया को अपने पति को छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया। इस बात पर दोनों का झगड़ा हो गया और किरन देबनाथ ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बाथरूम से रिया के शव को बरामद किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिया के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।रिया का शव बाथरूम से बरामद किया गया था।

विज्ञापन


घटना न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के चतुरा गच खताल स्लम इलाके की है। पुलिस ने बताया, मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बाताया, किरन रविवार रात को रिया के घर गया था। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई और किरन ने रिया का चाकू से गला काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें