फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप: अरुणाचल प्रदेश में फिर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 मैग्निट्यूड दर्ज की गई तीव्रता

Sat, 25 Sep 2021 11:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चार सितंबर को भी अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। देश के चांगलंग इलाके में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। 
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रदेश के पंगिन शहर में सुबह करीब 10 बजकर 11 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस हुए। इसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग डर की वजह से अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। पंगिन के उत्तर पश्चिम में 237 किलोमीटर दूर तक इसके झटके महसूस हुए। बता दें इसी महीने चार सितंबर को भी अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। प्रदेश के चांगलंग इलाके में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। 

पिछले साल देशभर में आए 965 भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल एक जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नई दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में कुल 965 भूकंप आए, जो काफी बड़ा आंकड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि देश की राजधानी नई दिल्ली और एनसीआर इलाके में भूकंप के 13 झटके महसूस किए गए और सभी की रिक्टर स्केल पर तीव्रता तीन से अधिक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें