फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland: नगालैंड में इस साल जब्त की गई 190 करोड़ की ड्रग्स; 456 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई

Wed, 13 Dec 2023 05:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा

सार

डीजीपी रुपिन ने बताया कि ड्रग्स मामले में कोहिमा जिले के जुबजा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद नगालैंड के अलावा मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश और पंजाब में संचालित एक अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा हुआ। इस मामले में जांच अभी भी जारी है। 
विज्ञापन
ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर भारत के राज्य नगालैंड में इस साल अब तक कुल 456 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 190 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए। राज्य  के पुलिस महानिदेशक रुपिन शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान इस बात की जानकारी दी।  
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेस के दौरान डीजीपी रुचिन ने बताया कि इतने लेगों की गिरफ्तारी और ड्रग्स की बरामदगी के मामलों में कुल मिलाकर 318 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों में 1171 किलो गांजा, 32 किलो  अफीम, 26.63 किलो हेरोइन और 5.46 किलो ब्राउन शुगर शामिल है।

डीजीपी रुपिन ने बताया कि ड्रग्स मामले में कोहिमा जिले के जुबजा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद नगालैंड के अलावा मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश और पंजाब में संचालित एक अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा हुआ। इस मामले में जांच अभी भी जारी है। 
विज्ञापन


डीजीपी रुपिन शर्मा ने आगे कहा कि यह कार्रवाई नगालैंड को नशा मुक्त बनाने के हमारे उद्देश्यों के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि हम 2047 तक नशा मुक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में केंद्र की कोशिशों के क्रम में नगालैंड के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की तस्करी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पाए गए आठ पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें