फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: प्रो. हर्ष जैन होंगे यूक्रेन में नए भारतीय राजदूत

Tue, 23 Nov 2021 08:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर्ष जैन ने वर्ष 2012-13 में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत सूचना और दूरसंचार के क्षेत्र में विकास पर संयुक्त राष्ट्र के सरकारी विशेषज्ञों के समूह सदस्य के रूप में भी कार्य किया।
विज्ञापन
Harsh Jain - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपर सचिव प्रो. हर्ष कुमार जैन को यूक्रेन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। मंत्रालय के आदेशानुसार वे शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी जैन राजस्थान में बूंदी जिले के लीलेड़ा गांव के निवासी हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल, चित्तौड़गढ़ में पूरी की। उसके बाद गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज,कोटा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। वे आईआईटी दिल्ली से औद्योगिक इंजीनियरिंग में एमटेक करके 1993 में भारतीय विदेश सेवा में चयनित हुए। इससे पहले वे इंजीनियरिंग कॉलेज कोटा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोफेसर के रूप में सेवाएं भी दे चुके हैं।  
विज्ञापन


हर्ष जैन ने पहले कजाकिस्तान और स्लोवाकिया गणराज्य में भारतीय राजदूत के रूप में और मास्को (रूस), कीव (यूक्रेन), सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), लंदन ( यूके) और काठमांडू (नेपाल) में स्थित भारतीय दूतावासों में विभिन्न क्षमताओं के साथ अनुभवी राजनयिक के रूप में विशिष्ट सेवाएं दी हैं। उन्होंने वर्ष 2012-13 में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत सूचना और दूरसंचार के क्षेत्र में विकास पर संयुक्त राष्ट्र के सरकारी विशेषज्ञों के समूह सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

विदेश मंत्रालय में अपर सचिव रहते हुए उन्होंने बिम्सटेक और सार्क, ई-गवर्नेंस, सूचना प्रौद्योगिकी और साइबर कूटनीति और वैश्विक संपदा प्रबंधन प्रभागों का सफल नेतृत्व किया। चार करोड़ से अधिक की आबादी और लगभग 600,000 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला यूक्रेन यूरोप के सबसे बड़े देशों में से एक है। सहयोग के सभी क्षेत्रों में भारत के यूक्रेन के साथ व्यापक द्विपक्षीय संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें