जी-7 में जो देश शामिल हैं, वे कई मामलों में दुनिया में शीर्ष स्थान पर कायम हैं। ऐसी कुछ चीजों के बारे में हम यहां बता रहे हैं -
- ये देश दुनिया में सबसे बड़े निर्यातक हैं।
- इन देशों के पास सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व है।
- ये देश यूएन के बजट में सबसे ज्यादा योगदान देते हैं।
- ये सभी सात देश दुनिया में सबसे बड़े स्तर पर परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करते हैं।
जी-7 में और किन संस्थाओं को बुलाया जाता है?
जी-7 बनने के बाद इसके शुरुआती दौर में इसमें शामिल सात देश ही इसके सम्मेलनों में भाग लेते थे। लेकिन 1990 के दशक के अंतिम दौर में एक नई परंपरा शुरू हुई। जी-7 के सम्मेलनों में कई अन्य संस्थाओं को भी बुलाया जाने लगा। जिन संस्थाओं को इसके सम्मेलनों में बुलाया जाता है, वे हैं-
- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
- विश्व बैंक
- अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी
- वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन
- यूनाइटेड नेशंस
- अफ्रीकन यूनियन
इसके अलावा जी-7 के सम्मेलनों में समय-समय पर अन्य देशों को भी आमंत्रित किया जाता रहा है। ऐसे देश जो आर्थिक रूप से प्रगति कर रहे हों।