फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

197 करोड़ की कमाई के साथ 66वें स्थान पर कोहली, रोजर फेडरर बने दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी

Sun, 31 May 2020 08:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

फोर्ब्स मैगजीन ने जारी की दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची...802 करोड़ के साथ रोजर बने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी..लिस्ट में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दूसरे और लियोनल मेसी तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 196 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 66वें नंबर पर काबिज

विज्ञापन
रोजर फेडरर पिछले साल फोर्ब्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर थे - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान विराट कोहली लगातार चौथे साल फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप 100 खिलाड़ियों में एकमात्र क्रिकेटर और भारतीय हैं। पिछले साल 189 करोड़ की कमाई के साथ 100वें स्थान पर रहने वाले कोहली इस बार 34वें स्थान की छलांग के साथ 66वें पायदान पर पहुंच गए, उनकी राशि में 8 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, उन्होंने पिछले 12 माह में करीब 197 करोड़ रुपये (26 मिलियन डॉलर) कमाए। इनमें से 182 करोड़ (24 मिलियन डॉलर) विज्ञापनों से 15 करोड़ (2 मिलियन डॉलर) वेतन और जीत की राशि से। विराट कोहली 2018 में 83वें और 2017 में 89वें नंबर पर थे।

विज्ञापन

चौथे से पहले नंबर पर पहुंचने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी बने रोजर फेडरर

- फोटो : Social Media

स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने पुर्तगाल के फुटबॉल सितारे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया है। फेडरर पहली बार करीब 802 करोड़ रुपये (106.3 मिलियन डॉलर) के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। 20 बार के रिकॉर्ड ग्रैंडस्लैम फेडरर पिछले 30 साल में फोर्ब्स की सूची में सर्वाधिक कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी बने हैं। पिछले साल पांचवें स्थान पर रहने वाले 38 वर्षीय फेडरर करीब 802 करोड़ रुपये (106.3 मिलियन डॉलर) के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं, उनकी कमाई में 98 करोड़ का इजाफा हुआ है।

पहले से तीसरे स्थान पर खिसके मेसी

- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल शीर्ष पर रहने वाले अर्जेंटीना के स्टार और बार्सिलोना की जान मेसी लगभग 786 करोड़ (104 मिलियन डॉलर) के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पुर्तगाल के रोनाल्डो ने पिछले साल करीब 794 करोड़ रुपये की (105 मिलियन डॉलर) कमाई की है। वह दूसरे क्रम पर बरकरार है। लिस्ट में ब्राजील के फुटबॉल नेमार जूनियर करीब 722 करोड़ रुपये (95.5 मिलियन डॉलर) की कमाई के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।
विज्ञापन

सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी कमाई खेल
1 रोजर फेडरर 804 करोड़ टेनिस
2 क्रिस्टियानो रोनाल्डो 704 करोड़ फुटबॉल
3 लियोनेल मेसी 786 करोड़ फुटबॉल
4 नेमार 722 करोड़ फुटबॉल
5 लेब्रोन जेम्स 667 करोड़ बास्केकबॉल
6 स्टीफन करी 563 करोड़ बास्केटबॉल
7 केविन ड्यूरेंट 483 करोड़ बास्केटबॉल
8 टाइगर वुड्स 471 करोड़ गोल्फ
9 किर्क कजंस 457 करोड़ एनएफएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें