फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अरुणाचल का अपमान क्यों?': कुत्ते को घुमाने के लिए स्टेडियम खाली करवाने वाले IAS दंपती के ट्रांसफर पर भड़कीं मोइत्रा

Fri, 27 May 2022 09:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईएएस संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा द्वारा दिल्ली त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट के कुछ घंटों बाद ही गुरुवार को गृह मंत्रालय ने दोनों पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम को रोज रात में जल्दी खाली कराकर वहां अपना कुत्ता घुमाने के विवाद में घिरे आईएएस रिंकु दुग्गा व उनके पति आईएएस संजीव खिरवार के तबादले का विवाद गर्मा गया है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। मोइत्रा ने इसे अरुणाचल के लिए अपमानजनक बताया है। 

विज्ञापन


आईएएस संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा द्वारा दिल्ली त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट के कुछ घंटों बाद ही गुरुवार को गृह मंत्रालय ने दोनों पर कार्रवाई की थी। मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के दोनों आईएएस अधिकारियों संजीव खिरवार और रिंकू दुग्गा का तबादला कर दिया है। खिरवार का दिल्ली से लद्दाख और दुग्गा का अरुणाचल प्रदेश तबादला किया गया है। सांसद मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि आईएएस रिंकु दुग्गा व खिरवार के उत्तर पूर्वी राज्यों में तबादला कर गृह मंत्रालय ने बता दिया है कि ये राज्य उसकी नजर में 'कचरा फेंकने का मैदान' हैं। 

विज्ञापन


सीएम खांडू व केंद्रीय मंत्री रिजिजू करें विरोध
मोइत्रा ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडु व केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को टैग करते हुए उनसे गृह मंत्रालय के इस फैसले का विरोध करने को कहा है। लोकसभा सांसद ने कहा कि दिल्ली के एक निरंकुश नौकरशाह का अरुणाचल प्रदेश में तबादला करना राज्य के लिए शर्म का विषय है। तृणमूल सांसद ने कहा कि इन अधिकारियों के उत्तर पूर्व में किए गए तबादलों से साफ हो गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय उत्तर पूर्व के लिए सिर्फ जुबानी प्रेम दिखाता है। 

लद्दाख सजा वाली जगह क्यों : उमर अब्दुल्ला
वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, 'लोग लद्दाख को सजा वाली पोस्टिंग क्यों कह रहे हैं? कई के लिए यह खूबसूरत जगह है। लद्दाख के लोगों के लिए यह निराशाजनक है कि अधिकारियों को सजा देने के लिए वहां भेजा जाता है।'

विज्ञापन


एक दूसरे से 3500 किमी दूर रहेंगे दोनों
आईएएस दंपती अब तक दिल्ली में साथ रह कर काम कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें एक दूसरे से करीब 3500 किलोमीटर दूर रहना पड़ेगा। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम के वायरल फोटो में दंपती अपने कुत्ते के साथ स्टेडियम में टहलते देखे गए थे। 

यह है पूरा मामला 
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में एथलीट्स और कोच बीते कुछ समय से परेशान थे क्योंकि उन्हें यह आदेश दिया जा रहा था कि वह स्टेडियम खाली कर दें ताकि आईएएस अधिकारी के कुत्ते वहां टहल सकें। यही खबर जब गुरुवार को मीडिया में सामने आई तो किरकिरी होने लगी। दिल्ली सरकार भी सख्त हो गई। दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि अब दिल्ली के हर स्टेडियम रात 10 बजे तक प्रैक्टिस के लिए खुले रहेंगे। इसके बाद आईएएस खिरवार ने कहा था, 'मैं किसी एथलीट को स्टेडियम छोड़ने के लिए कभी नहीं कहूंगा। मैं स्टेडियम बंद होने के बाद जाता हूं... हम उसे (कुत्ते) ट्रैक पर नहीं छोड़ते हैं। अगर इसमें कुछ आपत्तिजनक है तो मैं इसे रोक दूंगा।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें