प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने निवास पर 'दिवाली मिलन' समारोह आयोजित किया। इस मौके पर उन्होंने पीएमओ के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।
पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मौके पर पीएम मोदी ने देश में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग पर चर्चा की। उन्होंने इस बात को खासतौर से रेखांकित किया कि देश ने कैसे इस चेहरा विहीन दुश्मन से मुकाबला करने के लिए किस तरह से एकता व भाईचारा प्रदर्शित किया। उन्होंने महामारी के कारण समाज व शासन में आए सकारात्मक बदलावों की भी चर्चा की।
पीएम ने बताया कि संकट के समय में लोगों, प्रक्रियाओं व संस्थानों में निहित क्षमताएं किस तरह सामने आती हैं और हालात से मुकाबला करती हैं। उन्होंने पीएमओ के अधिकारियों से इस भावना से प्रेरणा ग्रहण करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने वर्ष 2047 और उससे भी आगे के समय के लिए मजबूत आधार कायम बनाने में इस दशक के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि पीएमओ में हम सभी को अपनी पूरी क्षमताओं के साथ मिलकर काम करना चाहिए, ताकि देश और अधिक उंचाइयों पर पहुंचे।