फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा: तीन महीने से पहले हटाए गए रामाचार्युलू, पीसी मोदी बने नए महासचिव

Fri, 12 Nov 2021 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए महासचिव की नियुक्ति संसद का शीत सत्र शुरू होने से पहले की गई है। सत्र 29 नवंबर से शुरू होने की खबर है। मोदी भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1982 बैच के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा महासचिव के पद पर सितंबर में नियुक्त हुए पीपीके रामाचार्युलू को तीन महीने के भीतर ही पद से हटा दिया गया। उनकी जगह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के पूर्व चेयरमैन पीसी मोदी ने शुक्रवार को राज्यसभा महासचिव का पद संभाला। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने पीपीके रामाचार्युलु की जगह उनको नियुक्त किया। रामाचार्युलु को राज्यसभा सचिवालय में ही सलाहकार बनाया गया है। 

विज्ञापन


तीन महीने के भीतर रामाचार्युलु को हटाए जाने पर कांग्रेस नेता व राज्यसभा के सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि मुझे तनिक भी आश्चर्य नहीं हुआ। रामाचार्युलु एक पेशेवर, निष्पक्ष और इस पद के लिए पूरी तरह योग्य थे। लेकिन मोदी सरकार में यह तीनों ही गुण अभिशाप हैं।
 
नए महासचिव की नियुक्ति संसद का शीत सत्र शुरू होने से पहले की गई है। सत्र 29 नवंबर से शुरू होने की खबर है। मोदी भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1982 बैच के अधिकारी हैं। राज्यसभा के महासचिव, सचिवालय के प्रशासनिक प्रमुख तथा सभापति की ओर से और उनके नाम से संचालित सभी प्रशासनिक और अधिशासी कार्यों के समग्र प्रभारी होते हैं। मोदी का कार्यकाल 10 अगस्त 2022 या अग्रिम आदेश तक का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें