फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: भाजपा में बढ़ी कलह, दिलीप घोष बोले- पार्टी क्यों नहीं छोड़ देते तथागत रॉय

Sat, 06 Nov 2021 09:46 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर तथागत रॉय पार्टी की गतिविधियों से निराश हैं तो वो पार्टी छोड़ कर जा सकते हैं।
विज्ञापन
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और मेघालय के पूर्व गवर्नर तथागत रॉय पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अगर वो पार्टी के कामकाज करने के तरीके से खुश नहीं हैं तो पार्टी क्यों नहीं छोड़ देते। घोष ने कहा, 'अगर वो पार्टी की गतिविधियों से निराश हैं तो वो पार्टी छोड़ कर जा सकते हैं। घोष ने यह बात सेंट्रल वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कही। घोष ने आगे कहा कि आपने मौजूदा समय में पार्टी के लिए कुछ नहीं किया लेकिन पार्टी ने आपके जैसे लोगों के लिए सबकुछ किया। 

विज्ञापन


वहीं, तथागत रॉय ने घोष के इन बातों पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दिलीप घोष ने जो कुछ भी कहा वो उसे ज्यादा महत्व नहीं देना चाहते हैं। तथागत रॉय ने ट्वीट कर कहा, 'घोष कभी भी मेरे जवाब को नहीं समझ पाएंगे। उन्हें समझाने का प्रयास व्यर्थ है। इसलिए मैं इसे ज्यादा महत्व नहीं दे रहा हूं।' पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हाल में भाजपा को मिली हार के बाद से रॉय लगातार दिलीप घोष, कैलाश विजयवर्गीय, अरविंद मेनन और शिव प्रकाश जैसे वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें