भाजपा नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी वायरल चैट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। संबित पात्रा ने ट्विटर पर लिखा- ''दिग्विजय सिंह ने अनुच्छेद 370 बहाल करने पर पुनर्विचार की बात कही। उन्होंने हिंदू कट्टरपंथी का जिक्र किया। कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस है।''
बता दें कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया था। तब से ही कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध करती आ रही है।