अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ राहुल द्रविड़।
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी।
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कोविड-19 को लेकर क्या कदम उठाए?
- भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के जिस होटल में रुकी हुई है वहां की सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी है।
- होटल में किसी भी अतिथि को जाने की अनुमति नहीं है।
- जो भी स्टाफ होटल में काम कर रहे हैं वे भी क्वारंटीन हो चुके हैं।
- होटल के सभी स्टाफ की नियमित जांच की जा रही है।
- होटल में एक कोविड-19 ऑफिसर भी मौजूद है।
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेलेगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट जोहान्सबर्ग में तीन से सात जनवरी तक और तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी तक केपटाउन में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसके मैच 19, 21 और 23 जनवरी को होंगे।