फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता: प्रबंधन आयोग ने कहा- स्कूल और निर्माण गतिविधियां बंद रखें यूपी, हरियाणा, राजस्थान

Mon, 15 Nov 2021 04:24 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान राज्यों और जिला प्रशासनों को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत जनता के लिए एडवाइजरी भी जारी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में धुंध की चादर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली के पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद करने और निर्माण व तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कहा है।

विज्ञापन


आयोग ने कहा कि इन राज्यों और जिला प्रशासनों को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत जनता के लिए एडवाइजरी भी जारी करने के लिए कहा गया है। एक आपात बैठक में आयोग ने इन राज्यों को दिल्ली सरकार के फैसले के अनुरूप कदम उठाने की सलाह दी है।

इस बीच, दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बीते 24 घंटे के मुकाबले गंभीर श्रेणी से निकलकर बहुत खराब स्तर में पहुंच गया। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद का एक्यूआई सबसे अधिक 331 व सबसे कम गुरुग्राम को 287 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, 330 के आंकड़ों के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें