फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पूर्व प्रेमी की हत्या कर बोरी में बांधकर बालकनी में रखा शव, युवती और नया प्रेमी गिरफ्तार

Thu, 23 Dec 2021 06:21 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गोकलपुरी थाना इलाके में युवती ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी की हत्या करके शव को बोरी में बांधकर बालकनी में रख दिया। जैसी ही पड़ोसियों ने संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवती और उसके नए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोकलपुरी थाना इलाके में युवती ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी की हत्या कर दी। शव को बोरी में बांधकर बालकनी में रख दिया। संदेह होने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवती रोहिना (26) और इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त पूर्णिया, बिहार निवासी मकसूद (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, युवती और नया प्रेमी गिरफ्तार
मकसूद और रोहिना पहले पूणियां में रहते थे। मकसूद के भाई कादिर ने बताया कि उसका भाई रोहिना से प्यार करता था। दोनों वर्ष 2008 में गांव छोड़कर चले गए थे। मकसूद के परिजनों को रिश्ता मंजूर नहीं था। मकसूद पहले से शादीशुदा था। दिल्ली आने के बाद युवती का इश्तियाक नामक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों सहमति संबंध में गोकलपुरी इलाके में रहने लगे।

इसकी जानकारी मिलते ही मकसूद उनके घर पहुंच गया। तीनों में झगड़ा हुआ। झगड़ेे में रोहिना और इश्तियाक ने गला दबाकर मकसूद की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में बांधकर बालकनी में रख दिया। दोनों ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रहे थे। इस बीच संदेह होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें