फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'सरकारों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं ही मुफ्त देनी चाहिए', भाजपा नेता विष्णु मित्तल का बयान

सार

सनलाइट कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन करते हुए दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने कहा कि गरीबों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए जिससे वे भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
जरूरतमंदों की मदद करते भाजपा नेता विष्णु मित्तल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुफ्त योजनाओं की घोषणा हर चुनाव में लगातार आगे बढ़ रही है। सभी राजनीतिक दल ज्यादा बड़ी मुफ्त योजनाओं की घोषणा कर मतदाताओं का वोट हासिल कर लेना चाहते हैं, लेकिन इसी बीच दिल्ली भाजपा के नेता विष्णु मित्तल ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों और सरकारों को केवल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मुफ्त उपलब्ध कराना चाहिए। यदि लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा मिल जाए तो बाकी हर सुविधा वे स्वयं हासिल कर लेंगे।       
विज्ञापन


क्या बोले भाजपा नेता विष्णु मित्तल
सनलाइट कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन करते हुए दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने कहा कि गरीबों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए जिससे वे भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकें और मूलभूत आवश्यकताओं की चिंता किए बिना विकास कर सकें। लेकिन यह किसी राजनीतिक दल या सरकार की प्राथमिकताओं में नहीं शामिल होना चाहिए कि वह केवल मुफ्त की घोषणाएं कर वोट हासिल करें। 

'लोग हर सुख सुविधा खुद हासिल कर सकते हैं'
उन्होंने कहा कि जनता को उचित माहौल देकर विकास करने का अवसर देना चाहिए। यदि उन्हें हर स्तर की शिक्षा पाने का अवसर हो, और स्वास्थ्य पर भारी खर्चों का बोझ उन पर न आए तो वे अपना विकास कर सकते हैं और हर सुख सुविधा स्वयं हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार इलाज में परिवार की आर्थिक स्थिति तबाह हो जाती है, इसलिए हर कल्याणकारी राज्य की प्राथमिकता लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें