फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC: लोकसभा चुनाव का निरीक्षण करने भारत पहुंचा 23 देशों का प्रतिनिधिमंडल, ईसी ने कहा- छिपाने के लिए कुछ नहीं

Sun, 05 May 2024 11:06 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीईसी राजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर कहा, नई दिल्ली में रविवार को आयोजित इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग के उद्घाटन सत्र में 23 ईएमबी के 75 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को संबोधित किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि पांच शहरों और पांच राज्यों में मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
राजीव कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव का निरीक्षण करने पहुंचे 23 देशों के 75 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने रविवार को कहा, यह लोकतांत्रिक देशों के बीच पारदर्शिता की संस्कृति और चुनावी प्रथाओं के उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है। राजीव कुमार ने खुशी जताई कि भारत के निमंत्रण पर 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) के 75 अंतरराष्ट्रीय आगंतुक यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, लगभग 10 या अधिक अध्यक्ष और विभिन्न देशों के मुख्य चुनाव आयुक्तों के समकक्ष यहां मौजूद हैं। यह खुलासा करने की हमारी स्थापित नीति के अनुरूप है कि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए हम उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं।

उद्घाटन सत्र में 75 से अधिक प्रतिनिधियों को किया संबोधित 

विज्ञापन

सीईसी राजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर कहा, नई दिल्ली में रविवार को आयोजित इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग के उद्घाटन सत्र में 23 ईएमबी के 75 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को संबोधित किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि पांच शहरों और पांच राज्यों में मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे। वे देखेंगे कि भारत में लोकतांत्रिक त्योहार को पारदर्शी तरीके से कैसे मनाया जा रहा है। ये सभी लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के भागीदार होंगे, इस चरण में मतदान अगले सप्ताह मंगलवार को होगा। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 94 लोकसभा क्षेत्र के मतदाता 1352 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू कश्मीर, दादर नगर हवेली दमन और दीव हैं।

इन देशों के सदस्य शामिल
प्रतिनिधिमंडल में भूटान, मंगोलिया, ऑस्ट्रेलिया, मेडागास्कर, फिजी, किर्गिज गणराज्य, रूस, मोल्दोवा, ट्यूनीशिया, सेशेल्स, कंबोडिया, नेपाल, फिलीपींस, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, जॉर्जिया, चिली, उज्बेकिस्तान, मालदीव, पापुआ न्यू गिनी और नामीबिया शामिल हैं। इसमें इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम्स (आईएफईएस) के सदस्य और भूटान व इस्राइल की मीडिया टीमें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें